होम CAA विरोधी प्रदर्शनों में शामिल होने के चलते 5 विदेशियों को दिया गया देश छोड़ने का आदेश

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Mar 3, 2020 07:17 PM

CAA विरोधी प्रदर्शनों में शामिल होने के चलते 5 विदेशियों को दिया गया देश छोड़ने का आदेश

CAA विरोधी प्रदर्शनों में शामिल होने के चलते 5 विदेशियों को दिया गया देश छोड़ने का आदेश

CAA विरोधी प्रदर्शनों में शामिल होने के चलते 5 विदेशियों को दिया गया देश छोड़ने का आदेश

सरकार ने मंगलवार को लोकसभा (Lok Sabha) में बताया कि नागरिकता संशोधन कानून (CAA) विरोधी प्रदर्शनों में भाग लेकर वीजा नियमों (Visa Rules) का उल्लंघन करने वाले पांच विदेशी नागरिकों (Foreign Citizens) को भारत छोड़ने के लिए कहा गया है.

निचले सदन में पीके कुन्हालीकुट्टी और उत्तर कुमार रेड्डी के प्रश्न के लिखित उत्तर में गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय (Minister of State for Home Nityananda Rai) ने कहा, ''किसी कानून के विरूद्ध प्रदर्शनों से संबंधित केंद्रीयकृत आंकड़े नहीं रखे जाते हैं. आव्रजन ब्यूरो (BOI) द्वारा दी गई सूचना के अनुसार, सीएए विरोधी प्रदर्शनों में भाग लेकर वीजा नियमों का उल्लंघन (Violation of Visa Rules) करने वाले पांच विदेशी नागरिकों को भारत छोड़ने के लिए कहा गया है.''

'केंद्र, राज्य सरकारों के अनुरोध पर उनकी सहायता'
गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि भारत के संविधान की सातवीं अनुसूची (Seventh Schedule of the Constitution of India) के अनुसार 'लोक व्यवस्था' और पुलिस' राज्य के विषय हैं. संबंधित राज्य सरकार, राज्य में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने एवं कानून तोड़ने वाले लोगों के विरूद्ध कार्रवाई करने के लिए उत्तरदायी है.'' केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार राज्यों में कानून और व्यवस्था (Law and Order) की स्थिति की निगरानी करती है और कानून एवं व्यवस्था की बड़ी समस्या पैदा होने की स्थिति में राज्य सरकारों के अनुरोध पर केंद्रीय सशस्त्र बलों की तैनाती करके राज्य सरकारों की सहायता करती है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)