होम इंडोनेशिया: माउंट मेरापी में फटा ज्वालामुखी

Alert Star Digital Team Mar 3, 2020 07:15 PM

इंडोनेशिया: माउंट मेरापी में फटा ज्वालामुखी

इंडोनेशिया: माउंट मेरापी में फटा ज्वालामुखी

इंडोनेशिया: माउंट मेरापी में फटा ज्वालामुखी

इंडोनेशिया पर सबसे सक्रिय माउंट मेरापी ज्वालामुखी मंगलवार को फट गया और वह बड़े पैमाने पर राख उगल रहा है। राख का मलवा (गुबार) 6,000 मीटर तक की ऊंचाई तक जा रहा है। आसपास के गांव धूल और धुएं से भर गए हैं। ज्वालामुखी से निकली राख मिली रेत दिन भर आसमान से 10 किलोमीटर दूर तक बरसती रही। इसे देखते हुए पास के हवाई अड्डे बंद कर दिए गए हैं। यह ज्वालामुखी सबसे ज्यादा सक्रिय था। अधिकारियों ने ज्वालामुखी पर चेतावनी के स्तर में कोई बदलाव नहीं किया है, लेकिन उन्होंने कुछ समय के लिए ज्वालामुखी केंद्र से 40 किलोमीटर दूर स्थित सोलो शहर का हवाई अड्डा बंद कर दिया। इंडोनेशियाई एजेंसी ने लोगों से माउंट मेरापी के तीन किलोमीटर के दायरे से बाहर रहने को कहा है। इस इलाके को निषेधात्मक क्षेत्र घोषित कर दिया गया है और लोगों को ज्वालामुखी से निकलने वाले लावा और गर्म गैसों व ज्वालामुखी से निकलने वाले टुकड़ों से दूर रहने को कहा गया है। माउंट मेरापी ज्वालामुखी पिछली बार 2010 में फटा था और उसकी वजह से 300 लोग मारे गए थे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)