होम PM मोदी के सोशल मीडिया से हटने की बात पर माया और अखिलेश का तंज
PM मोदी के सोशल मीडिया से हटने की बात पर माया और अखिलेश का तंज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटने के बारे में विचार जाहिर करने पर बसपा और सपा ने तंज कसा। बसपा मुखिया मायावती ने प्रधानमंत्री के इस कदम को जनता का ध्यान हटाने का एक और राजनीतिक स्वार्थ भरा प्रयास बताया। वहीं, सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि छोडऩे के लिए और भी बहुत कुछ सार्थक है साहब।
बसपा अध्यक्ष मायावती ने ट्वीट में लिखा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सोशल मीडिया से पूरी तरह से अलग होने की कल की गई घोषणा काफी सुर्खियों में है। लेकिन लोग आशंकित हैं और उन्हें इनका यह कदम वास्तव में इनकी पार्टी व सरकार की कमियों पर से जनता का ध्यान हटाने का एक और राजनीतिक स्वार्थ भरा प्रयास ही ज्यादा लगता है। वहीं सपा मुखिया अखिलेश ने लिखा, सामाजिक संवाद के रास्ते बंद करने की सोचना अच्छी बात नहीं है। छोडऩे के लिए और भी बहुत कुछ सार्थक है साहब, जैसे सत्ता का मोह-लगाव, विद्वेष की राजनीति का ख्याल, मन-मर्जी की बात, चुनिंदा मीडिया से करवाना मनचाहे सवाल और विश्व विहार। कृपया इन विचारणीय बिंदुओं पर भी करें विचार।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।