होम निर्भया केस: सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की पवन की क्यूरेटिव पिटिशन
निर्भया केस: सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की पवन की क्यूरेटिव पिटिशन
नई दिल्ली.निर्भया के दोषी पवन गुप्ता को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका मिला. सुप्रीम कोर्ट ने दोषी पवन की सुधारात्मक याचिका (क्यूरेटिव पिटिशन) को खारिज कर दिया. बता दें कि निर्भया के दरिंदों को 3 मार्च, सुबह 6 बजे फांसी होनी है. फांसी टालने के लिए दोषियों ने नया दांव चला और शुक्रवार को दोषी पवन गुप्ता ने क्यूरेटिव याचिका सुप्रीम कोर्ट में डाल दी. वहीं, एक अन्य दोषी अक्षय सिंह ने शनिवार को राष्ट्रपति के समक्ष फिर दया याचिका दायर की. बता दें कि दिल्ली पटियाला हाउस कोर्ट ने 17 फरवरी को चारों दोषियों का डेथ वारंट जारी कर तीन मार्च, सुबह 6 बजे फांसी की तारीख तय की है. बाकी तीन दोषियों की सुधारात्मक याचिका कोर्ट खारिज कर चुका है. गौरतलब है कि कानूनी तिकड़मों के चलते दो बार डेथ वारंट जारी होने के बावजूद दोषियों को फांसी नहीं हो सकी है.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।