होम लोग अफवाहों पर ध्यान न दें, दिल्ली में सब शांति है - दिल्ली पुलिस
लोग अफवाहों पर ध्यान न दें, दिल्ली में सब शांति है - दिल्ली पुलिस
दिल्ली पुलिस ने लोगों से अपील की है कि लोग अफवाहों पर ध्यान न दें, दिल्ली में सब शांति है. दिल्ली के कुछ इलाकों में तनाव के अफवाह फैलाए गए जिसके तुरंत बाद दिल्ली पुलिस और कई नेता हरकत में आ गए. फिलहाल दिल्ली पुलिस और आम आदमी पार्टी के नेताओं ने किसी भी घटना से इनकार किया और लोगों से शांति की अपील की. डीसीपी, दिल्ली पश्चिम के अनुसार 'पश्चिमी जिले के खयाला-रघुबीर नगर इलाके में तनाव को लेकर एक अफवाह की जानकारी मिली है. इसमें जरा भी सचाई नहीं है.
सभी से शांति बनाए रखने की अपील की जाती है क्योंकि स्थिति पूरी तरह सामान्य और शांतिपूर्ण हैं. उन्होंने कहा, ''तिलक नगर और खयाला इलाके में सांप्रदायिक तनाव संबंधी कुछ अफवाहें फैलायी गयी हैं. यह सूचित किया जाता है कि तिलक नगर और खयाला तथा समूचे पश्चिमी जिला क्षेत्र में कहीं तनाव नहीं है. चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है. दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने कहा कि उसने सात मेट्रो स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए लेकिन कोई कारण नहीं बताया. स्टेशनों को हालांकि बाद में खोल दिया गया.
पुलिस ने कहा कि सोशल मीडिया पर दक्षिण-पूर्वी और पश्चिमी जिलों में तनाव की 'निराधार रिपोर्ट' प्रसारित की गयी है. उन्होंने कहा,'' एक बार फिर स्पष्ट किया जाता है कि ये एक अफवाह है. इन अफवाहों पर ध्यान नहीं दें. दिल्ली पुलिस अफवाह फैलाने वाले अकाउंट पर करीबी नजर रख रही है और कार्रवाई कर रही है.'' उन्होंने साथ ही कहा कि द्वारका और बदरपुर इलाके में तनाव की अफवाह भी ''बेबुनियाद' हैं. कुछ जिलों के डीसीपी और थाना अधिकारियों ने ट्विटर से लोगों तक क्षेत्र में शंति होने और हालात सामान्य होने का संदेश पहुंचाया.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।