होम आजम खान पर राज्य सरकार ने झूठे मुकदमे दर्ज किए- शिवपाल
आजम खान पर राज्य सरकार ने झूठे मुकदमे दर्ज किए- शिवपाल
लखनऊ. समाजवादी पार्टी के सांसद मोहम्मद आजम खान को आखिरकार अपनी पार्टी के बाहर समर्थन मिल गया. आजम खान के मामले पर बोलते हुए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी-लोहिया के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने सोमवार को आरोप लगाया कि योगी आदित्यनाथ सरकार राजनीतिक प्रतिशोध में लिप्त है. उन्होंने कहा, राज्य सरकार ने आजम खान और उनके परिवार के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज किए हैं और अब उन्हें थोड़े-थोड़े अंतराल पर जेल बदलकर परेशान किया जा रहा है. 26 फरवरी को आजम खान, उनकी पत्नी तंजीन फातिमा और बेटे अब्दुल्ला आजम ने रामपुर की एक अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया था. उन्हें अगले दिन सीतापुर जेल में भेज दिया गया था. एक दिन बाद, उन्हें अदालत में सुनवाई के लिए रामपुर वापस ले जाया गया और फिर सीतापुर जेल में वापस लाया गया. शिवपाल यादव ने कहा कि इस तरह से एक राजनीतिक नेता के साथ व्यवहार करना अमानवीय है. आजम खान नौ बार विधायक और अभी संसद के सदस्य हैं. वे और उनकी पत्नी 70 साल से अधिक उम्र की हैं. उन्हें इस तरह से शारीरिक यातना देना बेहद दुभार्ग्यपूर्ण है. शिवपाल ने सत्ताधारी पार्टी को चेतावनी देते हुए कहा कि सत्ता के बाहर होने के के बाद सत्तारूढ़ पार्टी को भी इसी तरह के रवैये का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए. प्रगतिशील समाजवादी पार्टी-लोहिया पहली राजनीतिक पार्टी है, जिसने आजम खान और उनके परिवार को समर्थन देने की घोषणा की है.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।