होम दिल्ली दंगे में मारे गए 46 लोग, इस नेता ने की दंगे के आरोपियों के नाम सार्वजनिक करने की मांग
दिल्ली दंगे में मारे गए 46 लोग, इस नेता ने की दंगे के आरोपियों के नाम सार्वजनिक करने की मांग
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की वरिष्ठ नेता वृंदा करात ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर दंगे के उन आरोपियों के नाम सार्वजनिक करने को कहा है जिनके खिलाफ एफआईआर कराई गई है। माकपा पोलित ब्यूरो की सदस्य करात ने दिल्ली पुलिस आयुक्त एस एन श्रीवास्तव को सोमवार को पत्र लिखकर कहा कि समाचारपत्रों में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार दंगे के आरोप में 148 एफआईआर दर्ज की गई है।
अपराध दंड संहिता की धारा 41 के तहत जिन व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाती है उनके नाम और पते तथा एफआईआर दर्ज करने वाले अधिकारियों के नाम पुलिस थाने में सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित किए जाते है। कंट्रोल रूम भी हर थाने से ये आंकड़े मांगता है।
करात ने पत्र में कहा कि जब वे हिंसाग्रस्त इलाके में गई तो लोगों ने कहा कि वे खुद एफआईआर दर्ज करवाना चाहते थे लेकिन दर्ज नहीं की गई और पुलिस ने यह भी नहीं बताया कि किसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। उन्होंने पुलिस आयुक्त से मांग की कि सभी एफआईआर में शामिल लोगों के नाम सार्वजनिक कर नियम का पालन किया जाए।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।