होम दिग्विजय ने BJP पर लगाया विधायकों की खरीद का आरोप
दिग्विजय ने BJP पर लगाया विधायकों की खरीद का आरोप
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने सोमवार को भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उनके नेता शिवराज सिंह चौहान और नरोत्तम मिश्रा मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के विधायकों को राज्य सरकार को अस्थिर करने का लालच दे रहे हैं. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेताओं पर कांग्रेस विधायकों को 25 से 35 करोड़ रुपये देने का आरोप लगाया और कहा कि भगवा पार्टी पांच करोड़ रुपये एडवांस जबकि बाकी बची राशि कुछ हिस्सों में दे रही है.भाजपा पर 15 साल तक अपने शासनकाल के दौरान मध्य प्रदेश को लूटने का आरोप लगाते हुए सिंह ने कहा कि पार्टी विपक्ष में बैठने के लिए तैयार नहीं है और इसीलिए वह इस तरह के तरीके अपना रही है. दिग्विजय ने संसद परिसर के अंदर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, "मैं भाजपा को चेतावनी देना चाहता हूं कि यह कर्नाटक नहीं है. मध्य प्रदेश का एक भी कांग्रेस विधायक बिकने के लिए नहीं है."दिग्विजय सिंह कहा, "मैं कहना चाहता हूं कि एक तरफ भाजपा सरकार कांग्रेस सरकारों के खिलाफ छापेमारी करने के लिए आयकर, ईडी और सीबीआई को खुली छूट दे रही है और दूसरी तरफ कांग्रेस के विधायकों को खरीदने के लिए पैसे बांट रही है." उन्होंने दावा किया कि वह खुलकर तथ्यों के साथ यह कह रहे हैं.कांग्रेस सांसद ने आरोप लगाते हुए कहा, "मैंने कभी कोई आरोप नहीं लगाया. शिवराज सिंह चौहान और नरोत्तम मिश्रा दोनों में इस बात पर विवाद था कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा, लेकिन अब यह तय हो गया है कि एक मुख्यमंत्री होगा और दूसरा उप मुख्यमंत्री. अपने सपनों को पूरा करने के लिए दोनों ने मिलकर विधायकों से संपर्क किया. यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा." कांग्रेस नेता ने कहा कि यह सब बातें जनता के सामने रखी जाएगी.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।