होम संसदीय समितियों की बैठकों से गैर-मौजूद रहे 244 में से 95 सांसद, सभापति नायडू ने जताई चिंता
संसदीय समितियों की बैठकों से गैर-मौजूद रहे 244 में से 95 सांसद, सभापति नायडू ने जताई चिंता
नायडू ने ताया कि 244 में से 95 सांसदों ने संसदीय स्थायी समितियों की एक भी बैठक में भाग नहीं लिया.
नई दिल्ली: राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू (Venkaiah Naidu) ने संसदीय समितियों की बैठकों में सदस्यों की कम उपस्थिति पर चिंता जाहिर जताई है. नायडू ने सोमवार को बताया कि 244 में से 95 सांसदों ने संसदीय स्थायी समितियों की एक भी बैठक में भाग नहीं लिया. इनमें राज्यसभा के 23 सदस्य हैं.
बजट सत्र के दूसरे चरण के पहले दिन राज्यसभा की बैठक शुरू होने पर विभाग संबंधी स्थायी समितियों की बैठकों का लेखा-जोखा देते हुए नायडू ने कहा, राज्यसभा की आठ स्थायी समितियों की अब तक हुईं 20 बैठकों में सदस्यों की 45.35 फीसदी ही उपस्थिति रही.
नायडू ने आगे कहा, "अनुदानों की मांगों को लेकर हुई किसी भी बैठक में 244 में से 95 सदस्य शामिल नहीं हुए. जबकि पिछली बार 28 सदस्यों की शून्य उपस्थिति थी.'
दरअसल, बजट में प्रस्तावित सभी मंत्रालयों की अनुदान मांगों पर विचार करने के लिये दोनों सदनों की विभाग संबंधी कुल 24 समितियां हैं. इनमें से 8 समितियां राज्यसभा सदस्यों की अध्यक्षता वाली हैं और 16 समितियां लोकसभा सदस्यों की अध्यक्षता वाली है.
नायडू ने कहा कि इस प्रणाली में अधिक जवाबदेही और पारदर्शिता लाने के लिए कवायद की गई है ताकि संसदीय कामकाज में सुधार हो सके.
बता दें कि राज्यसभा को दिल्ली दंगे को लेकर विपक्ष के प्रदर्शन के बाद मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।