होम कहीं इस वजह से तो नहीं मारे गए अंकित शर्मा, सरकार बताए : सुब्रमण्यम स्वामी
कहीं इस वजह से तो नहीं मारे गए अंकित शर्मा, सरकार बताए : सुब्रमण्यम स्वामी
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने अंकित शर्मा के बारे में बयान देकर उनकी हत्या मामले को एक नया मोड़ दे दिया है। स्वामी ने सरकार से पूछा है कि अंकित शर्मा की हत्या कहीं आम आदमी पार्टी के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन के इशारे पर इसलिए तो नहीं कर दी गई क्योंकि वह बांग्लादेशी आतंकवादियों के साथ ताहिर के संबंधों के तार ढूंढ रहे थे। अगर ऐसा है तो यह बहुत ही गंभीर मामला है, सरकार को इसे स्पष्ट करना चाहिए।
स्वामी ने अपने एक ट्वीट में कहा, 'सरकार को यह बताने की जरूरत है कि इंटेलिजेंस ब्यूरो के अधिकारी अंकित शर्मा कहीं बांग्लादेशी आतंकियों के साथ ताहिर के संबंधों के तार तो नहीं ढूंढ रहे थे और इसलिए उनकी हत्या ताहिर के इशारे पर हुई कर दी गई, सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए। अंकित की हत्या अगर बांग्लादेशी आतंकियों के साथ ताहिर के संबंधों पर नजर रखने के लिए हुई है तो यह बेहत गंभीर बात है।'
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।