होम बुलंदशहर व बिजनौर में छतों पर मिले पत्थर, प्रदेश में जुमे की नमाज पर शांति
बुलंदशहर व बिजनौर में छतों पर मिले पत्थर, प्रदेश में जुमे की नमाज पर शांति
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में दिल्ली में हिंसा के बाद शुक्रवार को जुमे की नमाज पर उत्तर प्रदेश में पुलिस के हाई अलर्ट के बाद भी बिजनौर तथा बुलंदशहर में लोगों की घर पर बड़ी मात्रा में एकत्र ईंट तथा पत्थर मिले। उत्तर प्रदेश में आज जुमे की नमाज के बाद भी कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। जुमे की नमाज को देखते हुए पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पुलिस काफी अलर्ट थी। पूर्वी तथा मध्य उत्तर प्रदेश में भी मस्जिदों के बाहर सख्त पहरा लगा था।
प्रदेश के दिल्ली से सटे जिलों में विशेष सतर्कता रही। अन्य जगहों पर भी फोर्स काफी मुस्तैद थी। यूपी में बीते दिसंबर में हुई हिंसा के बाद छाई शांति पर एक बार फिर खतरे का बादल मंडरा रहा था। प्रदेश में माहौल खराब होने की आशंका के बीच पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया था। मेरठ, बागपत, शामली, बिजनौर, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर के साथ सहारनपुर की जामा मस्जिद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की थी। मुजफ्फरनगर में एसपी सिटी विनीत भटनागर के नेतृत्व में जमा मस्जिद के आसपास भारी पुलिस बल था। बागपत की की कैराना कोतवाली में डीएम और एसपी ने पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।