होम उपराज्यपाल ने हिंसा प्रभावित इलाकों का किया दौरा, लोगों से की बातचीत

समाचारदेश Alert Star Digital Team Feb 28, 2020 04:34 PM

उपराज्यपाल ने हिंसा प्रभावित इलाकों का किया दौरा, लोगों से की बातचीत

उपराज्यपाल ने हिंसा प्रभावित इलाकों का किया दौरा, लोगों से की बातचीत

उपराज्यपाल ने हिंसा प्रभावित इलाकों का किया दौरा, लोगों से की बातचीत

दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने शुक्रवार को हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत भी की। बैजल ने कहा कि वो यह देखने आए हैं कि यहां जमीनी स्तर पर माहौल कैसा है।

उत्तरी पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में हुई हिंसा को लेकर आज उपराज्यपाल ने स्थिति का जायजा लेने के लिए क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से जाना कि हिंसा के दौरान क्या कुछ उन्हें झेलना पड़ा या फिर अब वहां सुरक्षा के क्या हालात हैं।

 

जानकारी के अनुसार, हिंसा प्रभावित इलाकों में बड़ी संख्या में पुलिसबल को तैनात किया गया है। चांद बाग इलाके में ड्रोन से नजर रखी जा रही है।

इससे पहले उपराज्यपाल ने गुरुवार को हिंसा प्रभावित इलाकों में कानून व्यवस्था की स्थिति पर समीक्षा बैठक की थी। जिसमें उपराज्यपाल ने धारा 144 (निषेधाज्ञा) के निर्देशों को सख्ती से लागू करने पर जोर देते हुए जनता में विश्वास बहाली के प्रभावी कदम उठाने का निर्देश दिया था।

उल्लेखनीय है कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में भड़की हिंसा में 42 लोगों की जान जा चुकी है और 200 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)