होम 18 राज्यों में इस बार चलेगी ज्यादा लू

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Feb 28, 2020 02:15 PM

18 राज्यों में इस बार चलेगी ज्यादा लू

18 राज्यों में इस बार चलेगी ज्यादा लू

18 राज्यों में इस बार चलेगी ज्यादा लू

 कड़ाके की सर्दी के बाद अब लोगों को चिलचिलाती गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक मार्च-अप्रैल-मई में तापमान औसत से ज्यादा रहेगा। उत्तर-पश्चिम, पश्चिम, मध्य भारत और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में इस दौरान सामान्य से ज्यादा लू चलने की संभावना जताई गई है। मौसम ‎विभाग के मुताबिक मार्च, अप्रैल और मई के दौरान कोर हीट वेव जोन में सामान्य से ज्यादा हीटवेव की संभावना है। जबकि बाकि जगहों पर तापमान के सामान्य बने रहने की संभावना है। वहीं कोर हीट वेव जोन में अधिकतम तापमान के उपर रहने की लगभग 43 प्रतिशत संभावना है।

मौसम की भविष्यवाणी करने वाली एजेंसी ने एमएएम सीजन (मार्च से मई 2020) के लिए जारी पूर्वानुमान में उत्तर-पश्चिम, पश्चिम और मध्य भारत में 0.5 डिग्री सेल्सीयस रहने की संभावना जताई है। शेष उपखंडों में तापमान सामान्य के करीब रहने की संभावना है। देश के कोर हीट-वेव जोन यानी पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तेलंगाना, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा व तटीय आंध्र प्रदेश में अधिकतम तापमान बढ़ने का साथ-साथ लू का प्रभाव पिछले सालों से अधिक रहेगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)