होम दिल्ली हिंसा पर बोलीं ममता बनर्जी- जो हुआ वो बहुत परेशान करने वाला है
दिल्ली हिंसा पर बोलीं ममता बनर्जी- जो हुआ वो बहुत परेशान करने वाला है
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली में हुई हिंसा पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में जो हुआ वह बहुत परेशान करने वाला है। ऐसा नहीं होना चाहिए था। कई लोगों के साथ पुलिस कर्मियों और एक आईबी अधिकारी की जान चली गई। पीड़ितों के परिवार को मदद दी जानी चाहिए और शांति लौटनी चाहिए।आपको बता दें कि दिल्ली की सांप्रदायिक हिंसा में मृतकों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 42 पहुंच गई। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उत्तरपूर्व दिल्ली के दंगा प्रभावित कुछ इलाकों में दुकानें खुलने के साथ ही हालात सामान्य होते दिखे। उत्तरपूर्व जिले के प्रभावित इलाकों में सोमवार से करीब 7,000 अर्द्धसैनिक बल तैनात हैं। शांति कायम रखने के लिए दिल्ली पुलिस के सैकड़ों कर्मी ड्यूटी पर हैं। उत्तरपूर्व दिल्ली में चार दिन पहले शुरू हुई सांप्रदायिक झड़पों में 200 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इस हिंसा से प्रभावित इलाकों में जाफराबाद, मौजपुर, चांदबाग, खुरेजी खास और भजनपुरा शामिल हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।