होम नरेंद्र मोदी दूरदर्शी और जीनियस हैं: सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस अरुण मिश्रा
नरेंद्र मोदी दूरदर्शी और जीनियस हैं: सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस अरुण मिश्रा
जस्टिस अरुण मिश्रा ने पीएम मोदी को अंतरराष्ट्रीय ख्याति वाला शख्स बताया है.
सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस अरुण मिश्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दूरदर्शी और जीनियस बताया है. जस्टिस मिश्रा ने 1,500 पुराने क़ानून ख़त्म करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी और कानूनमंत्री रविशंकर प्रसाद की तारीफ़ की.
अंतरराष्ट्रीय न्यायिक सम्मेलन 2020 को संबोधित करते हुए जस्टिस मिश्रा ने कहा, "हमारी सबसे बड़ी चिंता है कि लोग गरिमापूर्ण तरीके से रहें. हम बहुमुखी प्रतिभा वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा करते हैं जो वैश्विक सोच रखते हैं और स्थानीय स्तर पर काम करते हैं. पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत अंतरराष्ट्रीय समुदाय का एक ज़िम्मेदार सदस्य है."
पीएम मोदी को अंतरराष्ट्रीय स्तर ख्याति प्राप्त दूरदर्शी बताते हुए जस्टिस मिश्रा ने भारतीय न्याय प्रणाली की ज़रूरतें भी बताईं.
उन्होंने कहा, "आज हम 21वीं सदी में हैं. अब हमें सिर्फ वर्तमान ही नहीं, बल्कि भविष्य के लिए के लिए भी आधुनिक ढांचे की ज़रूरत है. न्याय व्यस्था लोकतंत्र की रीढ़ है, जिसे मज़बूत करना आज की ज़रूरत है."
इस सम्मेलन में जस्टिस मिश्रा ने वैश्वीकरण का भी ज़िक्र किया. उन्होंने कहा, "लोगों में पीछे छूट जाने और वैश्वीकरण के फायदों से वंचित रह जाने की चिंता बढ़ रही है. इससे पहले यह कोरोना वायरस जितना ख़तरनाक हो जाए, हम सभी को इस पर ध्यान देने की ज़रूरत है."
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।