होम बांदा- बहराइच राजमार्ग पर दो ट्रकों की आमने - सामने जोरदार भिड़ंत

Alert Star Digital Team Feb 22, 2020 08:29 PM

बांदा- बहराइच राजमार्ग पर दो ट्रकों की आमने - सामने जोरदार भिड़ंत

बांदा- बहराइच राजमार्ग पर दो ट्रकों की आमने - सामने जोरदार भिड़ंत

बांदा- बहराइच राजमार्ग पर दो ट्रकों की आमने - सामने जोरदार भिड़ंत

रायबरेली.शिवगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत बांदा- बहराइच राजमार्ग पर रात करीब 10 बजे तरौजा मजरे कुम्भी के पास स्थित शंकर ढाबा के सामने तेज रफ्तार दो ट्रकों की आमने - सामने जोरदार भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि जहां एक ट्रक के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए वही दूसरा ट्रक टक्कर के बाद हाईवे किनारे स्थित खाई में पलट गया. जिसकी चपेट में आकर एक ट्रक का ड्राइवर सलमान (32) निवासी मठ गोसाई थाना शिवगढ़ गम्भीर रूप से घायल हो गया. सूचना पर आनन-फानन में पहुंची शिवगढ़ पुलिस ने घायल सलमान को सीएचसी शिवगढ़ में भर्ती कराया. शिवगढ़ थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया किसी की तरह की तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)