होम शाहीन बाग प्रदर्शन: पुलिस ने फिर बंद किया नोएडा से फरीदाबाद जाने वाला रास्ता

समाचारदेश Alert Star Digital Team Feb 21, 2020 07:36 PM

शाहीन बाग प्रदर्शन: पुलिस ने फिर बंद किया नोएडा से फरीदाबाद जाने वाला रास्ता

शाहीन बाग प्रदर्शन: पुलिस ने फिर बंद किया नोएडा से फरीदाबाद जाने वाला रास्ता

शाहीन बाग प्रदर्शन: पुलिस ने फिर बंद किया नोएडा से फरीदाबाद जाने वाला रास्ता

राजधानी दिल्ली के शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और एनआरसी के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच नोएडा से फरीदाबाद जाने वाला रास्ता फिर बंद कर दिया गया है। इससे पहले पुलिस ने ओखला बर्ड सेंचुरी पर महामाया फ्लाइओवर के पास वाली रोड पर करीब दो महीने से लगी बैरिकेडिंग हटा दी थी, जिससे वाहनों का आना-जाना शुरू हो गया था।

इस रास्ते के खुल जाने से शाहीन बाग में 69 दिनों से चल रहे आंदोलन से परेशान लोगों को कुछ राहत जरूर थी। जो रास्ता आज खोला गया था, वह बदरपुर के रास्ते फरीदाबाद जाता है। ओखला बर्ड सेंचुरी वाली रोड की बैरिकेडिंग दिल्ली पुलिस की अपील पर नोएडा पुलिस ने लगाई थी। ये रास्ता 15 दिसंबर के बाद से बंद था, लेकिन आज खुला और फिर बंद कर दिया गया। वहीं, बता दें कि इस सड़क का दूसरा रास्ता नोएडा और दिल्ली के मयूर विहार, अक्षरधाम की ओर निकलता है

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)