होम J&K : त्राल मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को किया ढेर
J&K : त्राल मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को किया ढेर
जम्मू-कश्मीर के त्राल इलाके में सुरक्षा बलों नें तीन आतंकियों को मार गिराया है। मारे गए आतंकियों की पहचान नहीं हो पाई है। माना जा रहा है कि वे स्थानीय आतंकी ही थे। मारे गए आतंकवादियों के पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है।
बता दें मंगलवार देर रात को जम्मू- कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ और सेना की संयुक्त टीम ने त्राल में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना के बाद तलाशी अभियान शुरू किया। सुरक्षा बलों ने इसके बाद इलाके को घेर लिया, जिसके बाद मुठभेड़ हुई। जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिरीक्षक विजय कुमार ने कहा कि तीन शव बरामद किए गए हैं और उनकी पहचान सुनिश्चित की जा रही है। अभी भी इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
ऐसा माना जा रहा है कि शायद कुछ और आतंकी यहां छिपे हो सकते हैं। इससे पहले पांच फरवरी को श्रीनगर में आतंकियों ने सीआरपीएफ की एक गाड़ी को निशाना बनाकर हमला किया था। इसके बाद हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया था। मुठभेड़ में घायल एक आतंकी की बाद में मौत हो गई। इस एनकाउंटर में एक सीआरपीएफ जवान भी शहीद हो गया था। इस मुठभेड़ में शहीद होने वाले सीआरपीएफ जवान का नाम जीडी रमेश रंजन था। वह बिहार के आरा जिले के रहने वाले थे।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।