होम दिल्ली विधानसभा चुनाव में 62.59 फीसदी वोटिंग हुई, इसलिए हुई आंकड़े जारी करने में देरी
दिल्ली विधानसभा चुनाव में 62.59 फीसदी वोटिंग हुई, इसलिए हुई आंकड़े जारी करने में देरी
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान समाप्त होने के एक दिन बाद दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने शनिवार को कुल कितने प्रतिशत वोट पड़े इस बात की जानकारी दे दी है। बता दें, मतदान करने वाले लोगों के फाइनल आंकड़े को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) और चुनाव आयोग के बीच बहस हुई थी जिसके बाद अब सही आंकड़ा जारी कर दिया गया है। आप के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मतदान खत्म होने के बाद ही कुल मतदाता उपस्थिति को लेकर चुनाव आयोग से सवाल किया था।रात तक चली वोटिंग, इसलिए देरी
रात तक चली वोटिंग, इसलिए हुई देरी
दिल्ली चुनाव आयोग के रविवार की शाम एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में कुल 62.59 फीसदी वोट पड़े। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रणबीर सिंह ने बताया कि सबसे अधिक मतदाता मतदान 71.6 प्रतिशत मतों के साथ बल्लीमारान विधानसभा क्षेत्र में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम मतदाताओं का मतदान दिल्ली छावनी में 45.4 प्रतिशत दर्ज किया गया।
शनिवार की शाम चुनाव अधिकारी ने किया था ट्वीट
शनिवार को चुनाव अधिकारी ने किया था ट्वीट
गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को वोट डाले गए। मतदान खत्म होने के बाद भी चुनाव आयोग ने कुल वोटिंग का प्रतिशत साझा नहीं किया था। इससे पहले अनुमान लगाया जा रहा था कि शनिवार को कुल 57 फीसदी ही वोट पड़े। आप ने मतदाता उपस्तिथि की सही जानकारी को लेकर आप ने चुनाव आयोग पर निशाना साधा था। चुनाव आयोग की प्रवक्ता शेफाली शर्मा ने पिछली रात ट्वीट कर बताया था कि शनिवार को 10:17 बजे तक मतदाताओं की संख्या 61.43% थी। उन्होंने कहा कि अंतिम टैली की घोषणा की जानी बाकी है, आमतौर पर प्रक्रिया को पूरा करने में लगभग 24 घंटे लगते हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।