होम नीतीश-मोदी आपस में शादी कर लिए हैं: तेजप्रताप
नीतीश-मोदी आपस में शादी कर लिए हैं: तेजप्रताप
अपने बयानों या फिर किसी न किसी काम को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले तेजप्रताप एक बार फिर चर्चा में हैं। लेकिन इस बार वे मुश्किल में भी फंसते नजर आ रहे हैं।
उसका कारण है कि सीएम नीतीश कुमार को लेकर की गई उनकी एक टिप्पणी के बाद अब न केवल वे विपक्ष के निशाने पर हैं बल्कि उनकी पार्टी के भी वरिष्ठ नेता अब उन्हें मर्यादा में रहने की नसीहत दे रहे हैं।
दरअसल तेजप्रताप ने मसौढ़ी में एनआरसी और सीएए को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान कहा कि हमने सीएम का नया नामकरण कर दिया है, अब उन्हें नीतीश कुमारी कहा जाएगा। इसके साथ उन्होंने एक और आपत्तिजनक बात कही। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने आपस में शादी कर ली है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।