होम पाकिस्तान अनुरोध करे तो चीन में फंसे उसके नागरिकों को वहां से निकाल सकते हैं: विदेश मंत्रालय

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Feb 6, 2020 08:12 PM

पाकिस्तान अनुरोध करे तो चीन में फंसे उसके नागरिकों को वहां से निकाल सकते हैं: विदेश मंत्रालय

पाकिस्तान अनुरोध करे तो चीन में फंसे उसके नागरिकों को वहां से निकाल सकते हैं: विदेश मंत्रालय

पाकिस्तान अनुरोध करे तो चीन में फंसे उसके नागरिकों को वहां से निकाल सकते हैं: विदेश मंत्रालय

भारतीय विदेश मंत्रालय ने कोराना वायरस से प्रभावित चीन के शहर वुहान से भारतीयों को सुरक्षित निकालने के अभियान में चीन सरकार की तरफ से मिले सहयोग के लिए उसकी तारीफ की है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने जानकारी दी कि भारत ने दो उडा़नों के जरिये चीन से 640 भारतीयों और मालदीव के 7 नागरिकों को सुरक्षित निकाला है. एक सवाल के जवाब में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने यह भी कहा कि अगर कुछ ऐसी स्थितियां बनती हैं तो भारत सरकार चीन में फंसे पाकिस्तानी छात्रों की भी मदद पर विचार कर सकती है.

विदेश मंत्रालय की प्रेस ब्रीफिंग के दौरान एक पत्रकार ने चीन के वुहान शहर में फंसे लोगों को लेकर पूछा, 'वहां पर जो पाकिस्तानी स्टूडेंट फंसे हुए हैं, वे वीडियो में कह रहे थे कि मोदी है तो मुमकिन है, मोदी जिंदाबाद. वीडियो में छात्र यह कहते हुए भी नजर आ रहे थे कि अगर पाकिस्तान सरकार हमें नहीं ले जा रही है तो भारत सरकार हमारी मदद करे? क्या इस पर भारत सरकार कोई विचार कर रही है? इस सवाल के जवाब में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा, 'फिलहाल तो पाकिस्तान सरकार की तरफ से ऐसा कोई अनुरोध नहीं आया है. लेकिन अगर ऐसी स्थिति बनती है और हमारे पास संसाधन होते हैं तो हम इस पर जरूर विचार करेंगे.'

चीन में कोरोना वायरस के फैलने के बाद इस तरह के कई वीडियो सामने आए हैं, जिसमें वहां पाकिस्तानी छात्र कह रहे हैं कि भारत सरकार ने यहां से अपने छात्रों को निकाल लिया है, लेकिन पाकिस्तान की सरकार हमारे लिए ऐसी कोशिशें नहीं कर रही है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)