होम मुख्यमंत्री योगी ने रायबरेली में एम्स विस्तार के लिए दी 40.40 करोड़ की मंजूरी
मुख्यमंत्री योगी ने रायबरेली में एम्स विस्तार के लिए दी 40.40 करोड़ की मंजूरी
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को जनपद रायबरेली में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के विस्तार के लिए अतिरिक्त भूमि की खरीद के लिए 40.40 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की है। यह प्रोजेक्ट मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में है। शासन से धनराशि जारी होने के बाद अब स्थानीय प्रशासन के स्तर पर जल्द ही किसानों की जमीन लेने का काम शुरू कराया जाएगा।
रायबरेली के दरियापुर में एम्स संचालित है। ओपीडी के बाद यहां एमबीबीएस के पहले बैच की पढ़ाई पहले ही शुरू हो चुकी है। एम्स के आवासीय परिसर का निर्माण होने के बाद मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल के भवन के निर्माण का काम चल रहा है। यह काम इस वर्ष पूरा होने की उम्मीद है। एम्स के विस्तार के लिए करीब 49.85 एकड़ जमीन की और जरूरत है। शासन के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक इसके लिए किसानों से जमीन आपसी समझौते के आधार पर खरीद करने की प्रक्रिया चल रही है। स्थानीय प्रशासन के स्तर पर कई बार किसानों से बातचीत के बाद सहमति नहीं बन पार ही थी।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।