होम मनोहर लाल ने 13 परियोजनाओं के प्रस्ताव को मंजूरी दी
मनोहर लाल ने 13 परियोजनाओं के प्रस्ताव को मंजूरी दी
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने राज्य के छ: जिलों नामत: हिसार, भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, अंबाला और यमुनानगर में एकीकृत वाटरशेड प्रबंधन कार्यक्रम (आईडब्ल्यूएमपी) के तहत 13 परियोजनाओं के कार्यान्वयन के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है।
इन परियोजनाओं के तहत हरियाणा में 71.13 करोड़ रुपये की लागत से 76 सूक्ष्म वाटरशेड स्थापित किए जाएंगे। इन 13 परियोजनाओं को अगले सात वर्षों में क्रियान्वित किया जाएगा। आईडब्ल्यूएमपी का मुख्य उद्देश्य परियोजना क्षेत्रों में मिट्टी, जल एवं वनस्पति क्षेत्र जैसे अवक्रमित प्राकृतिक संसाधनों का दोहन, संरक्षण और विकास करके पारिस्थितिक संतुलन को बहाल करना है। एक सरकारी प्रवक्ता ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि भिवानी जिले में तीन एकीकृत वाटरशेड परियोजनाओं के तहत कुल 14 सूक्ष्म वाटरशेड स्थापित किए जाएंगे। इनमें जिला के लोहारू और बहल खंड में बड़दू मुगल, बड़दू धीरजा, भूडेढ़ा, बिदनोई, लाडवा, बैरान, ढाणी लछमन, सोरडा जादिद, सोरडा कादिम, नांगल-गरनपुरा, ढाणा जोगी, सेहर, बराहलू तथा दमकौरा में 10 सूक्ष्म वाटरशेड स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा, दादरी-॥ में दुधवा, दातौली, दाढी छिल्लर, चिडिया, नोसवा तथा अबीदपुरा में 4 सूक्ष्म वाटरशेड स्थापित किए जाएंगे। इन पर लगभग 15.95 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी।
उन्होंने बताया कि महेंद्रगढ़ जिले में दो एकीकृत वाटरशेड परियोजनाओं के तहत कुल 20 सूक्ष्म वाटरशेड स्थापित किए जाएंगे। इनमें जिला के कनीना खंड में खरकड़ा, सेहलंग, पोटा, कोका, झाडली, चितरौली, धनौदा, कैमला, काकरोला, चेलावास व तलवाना में 11 सूक्ष्म वाटरशेड स्थापित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, नारनौल खंड में धरसोन तथा निवाज नगर, हाजीपुर व बास किराडोद, माई, आजमनगर व हुदिना व फैजाबाद, रामपुरा, लहरोडा एवं सिलारपूर मेहता, अबदुल नगर, मंडलाना, महरमपुर तथा बोपरली में नौ सूक्ष्म वाटरशेड स्थापित किए जाएंगे। इन परियोजनाओं पर 10.73 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च होगी।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।