होम रॉबर्ट वाड्रा की सुनवाई 5 मार्च तक के लिए टली

समाचारदेश Alert Star Digital Team Feb 5, 2020 07:54 PM

रॉबर्ट वाड्रा की सुनवाई 5 मार्च तक के लिए टली

रॉबर्ट वाड्रा की सुनवाई 5 मार्च तक के लिए टली

रॉबर्ट वाड्रा की सुनवाई 5 मार्च तक के लिए टली

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद व व्यापारी रॉबर्ट वाड्रा की स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी मामले में सुनवाई पांच मार्च तक के लिए स्थगित कर दी गई है। ऐसा उनके वरिष्ठ वकील के.टी.एस. तुलसी के बुधवार को अंतिम बहस के लिए राजस्थान हाईकोर्ट में उपस्थित नहीं होने की वजह से हुआ। सहायक महाधिवक्ता राजदीपक रस्तोगी ने वकील की गैरहाजिरी पर नाराजगी जाहिर की और कहा कि सुनवाई नियमित तौर पर स्थगित कर दी गई है और आरोपी अपनी अंतरिम जमानत का लाभ उठा रहे हैं।

वाड्रा के वकील ने सुनवाई के लिए नई तारीख का आवेदन किया, जिस पर कोर्ट ने अगली तारीख पांच मार्च तय कर दी।

वाड्रा और उनकी मां अपने साझेदार के साथ स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी मामले में आरोपी हैं।

यह मामला स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड और बिचौलिए महेश नागर द्वारा दायर याचिका से संबंधित है।

अब वाड्रा की गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक पांच मार्च तक जारी रहेगी।

अगस्त की सुनवाई के दौरान स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड व वाड्रा का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील कुलदीप माथुर ने और समय मांगा था, जिसका एएसजी रस्तोगी ने विरोध किया था। रस्तोगी ने कहा कि अंतिम बहस होनी चाहिए और वह इसके लिए तैयार है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)