होम भाजपा ने उद्धव ठाकरे से कहा, खुलकर करें CAA का समर्थन

समाचारदेश Alert Star Digital Team Feb 5, 2020 07:52 PM

भाजपा ने उद्धव ठाकरे से कहा, खुलकर करें CAA का समर्थन

भाजपा ने उद्धव ठाकरे से कहा, खुलकर करें CAA का समर्थन

भाजपा ने उद्धव ठाकरे से कहा, खुलकर करें CAA का समर्थन

महाराष्ट्र भाजपा ने बुधवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से कहा कि वह संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) का खुलकर समर्थन करने की घोषणा करें।भाजपा ने यह टिप्पणी ठाकरे के उस बयान पर की है जिसमें उन्होंने कहा था कि सीएए भारतीय नागरिकों को देश से बाहर निकालने के लिए नहीं है। ठाकरे ने शिवसेना के मुखपत्र सामना में प्रकाशित साक्षात्कार में कहा कि दिसंबर में पारित सीएए से डरने की जरूरत नहीं है।

इसके साथ ही शिवसेना अध्यक्ष ने कहा कि उनकी सरकार राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तावित राष्ट्रीय नागरिकता पंजी (NRC) को मंजूरी नहीं देगी क्योंकि इससे सभी धर्मों के लोग प्रभावित होंगे।

 

गौरतलब है कि शिवसेना ने लोकसभा में संशोधित नागरिकता विधेयक का समर्थन किया था। हालांकि, राज्यसभा में विधेयक पर हुए मतदान में हिस्सा नहीं लिया।

 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)