होम राहुल गांधी बोले- मोदी-केजरीवाल झूठे, शाह के भाषण में सिर्फ कचरा
राहुल गांधी बोले- मोदी-केजरीवाल झूठे, शाह के भाषण में सिर्फ कचरा
दिल्ली के चुनावी दंगल में जुबानी जंग जारी है. 8 फरवरी को होने वाले चुनाव से पहले राजनीतिक दल एक-दूसरे पर जमकर हमला बोल रहे हैं. इस कड़ी में बुधवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आम आदमी पार्टी (AAP) और बीजेपी को घेरा.
कोंडली विधानसभा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मेरे 15 साल के राजनीतिक करियर में किसी भी एक भाषण में झूठ सुनने को मिला हो तो आप लोग बताना. लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अरविंद केजरीवाल के भाषण में आपको सिर्फ झूठ मिलेगा.
राहुल गांधी ने मोदी-केजरीवाल पर हमला बोलने के बाद गृह मंत्री अमित शाह को आड़े हाथों लिया. राहुल ने कहा कि अमित शाह का भाषण ही नहीं सुनना चाहिए. उनके भाषण में सिर्फ कचरा होता है. बीजेपी का काम सिर्फ लोगों को बांटना है. कांग्रेस पार्टी शब्दों से नहीं दिल से रिश्ता रखती है.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।