होम PoK के PM की इमरान को कड़ी नसीहत, कश्मीर पर ट्रंप को शामिल करना खतरनाक

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Feb 5, 2020 07:32 PM

PoK के PM की इमरान को कड़ी नसीहत, कश्मीर पर ट्रंप को शामिल करना खतरनाक

PoK के PM की इमरान को कड़ी नसीहत, कश्मीर पर ट्रंप को शामिल करना खतरनाक

PoK के PM की इमरान को कड़ी नसीहत, कश्मीर पर ट्रंप को शामिल करना खतरनाक

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने से बौखलाए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के प्रधानमंत्री राजा फारूक हैदर ने कड़ी नसीहत दी है. साथ ही कश्मीर मामले में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता की पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान की मांग को सिरे से खारिज कर दिया है.

राजा फारूक हैदर ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से कश्मीर मामले में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता की मांग बंद करने को कहा है. मुजफ्फराबाद में PoK की विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करते हुए राजा फारूक हैदर ने कहा कि मिस्टर इमरान खान मैं आपको बताना चाहता हूं कि कश्मीर मामले में डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता की मांग खतरनाक है. डोनाल्ड ट्रंप हमारे पक्ष में कभी काम नहीं करेंगे.

उन्होंने कहा कि इतिहास इस बात का गवाह है कि पश्चिमी देशों ने मुस्लिम देशों के पक्ष में कभी काम नहीं किया. लिहाजा कश्मीर के मसले पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर यकीन नहीं किया जा सकता है. PoK के प्रधानमंत्री राजा फारूक हैदर की यह नसीहत उस समय सामने आई है, जब पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान कश्मीर मसले पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मध्यस्थता करने की गुहार लगा रहे हैं.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)