होम 370 हटने के बाद सुरक्षाबलों की शहादत में 73 प्रतिशत कमी
370 हटने के बाद सुरक्षाबलों की शहादत में 73 प्रतिशत कमी
जम्मू एवं कश्मीर से पांच अगस्त को अनुच्छेद 370 हटने के बाद 32 आतंकवादियों को मार गिराया गया है और 10 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही सुरक्षाबलों के वीरगति पाने के आंकड़ों में 73 प्रतिशत तक की कमी आई है। गृह राज्य मंत्री जी. किशन रेड्डी ने बुधवार को राज्यसभा में इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस दौरान जम्मू एवं कश्मीर में आतंकवादी घटनाओं में 19 नागरिक मारे गए हैं।
उन्होंने कहा कि जम्मू एवं कश्मीर में मौजूदा समय में 437 लोग निवारक हिरासत में हैं, जिनमें कोई भी नाबालिग शामिल नहीं है। वहीं पांच अगस्त के बाद से असमाजिक तत्वों, पथराव करने वालों और आतंकवादियों के लिए काम करने वाले ग्राउंड वर्कस को मिलाकर कुल 6,605 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।