होम मैं समानांतर सरकार नहीं चला रही बल्कि प्रशासन का हिस्सा हूं: किरण बेदी

Alert Star Digital Team Feb 5, 2020 07:16 PM

मैं समानांतर सरकार नहीं चला रही बल्कि प्रशासन का हिस्सा हूं: किरण बेदी

मैं समानांतर सरकार नहीं चला रही बल्कि प्रशासन का हिस्सा हूं: किरण बेदी

मैं समानांतर सरकार नहीं चला रही बल्कि प्रशासन का हिस्सा हूं: किरण बेदी

 केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में समानांतर सरकार चलाने के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए उप राज्यपाल किरण बेदी ने बुधवार को कहा कि जो आक्षेप लगा रहे हैं वे केवल अपना पूर्वाग्रह व्यक्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह कभी भी समानांतर सरकार नहीं चला सकतीं क्योंकि वह प्रशासन का हिस्सा हैं। राजभवन के प्रकाशन ‘‘ट्रैकिंग द न्यूज’’ को तमिल और अंग्रेजी भाषा में जारी करने के मौके पर पत्रकारों से बातचीत में बेदी ने कहा कि वह केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश, फैसले और आदेशों से बंधी हुई हैं।उन्होंने कहा,‘‘ मेरे पास कोई विकल्प नहीं है। मुझे मंत्रालय के आदेश का अनुपालन करना चाहिए और मेरी गतिविधि पूरी तरह से केंद्र शासित प्रदेश कानून 1963 के प्रावधानों के अनुरूप है।’’ मुख्यमंत्री के साथ कई मुद्दों पर गतिरोध का सामना कर रही पूर्व आईपीएस अधिकारी ने कहा कि जब भी विचारों और नीतियों को लेकर उनके और सरकार के बीच मतभेद पैदा होते हैं तो नियमों के अनुरूप मामले को गृह मंत्रालय को भेजा जाना चाहिए।  उन्होंने इसके लिए मुफ्त चावल योजना को लागू करने के तौर तरीके और राज्य निर्वाचन आयुक्त की नियुक्ति का उदाहरण दिया। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)