होम मनोज तिवारी का अरविन्द केजरीवाल पर हमला , कहा- बहस के लिए समय और जगह बताएं
मनोज तिवारी का अरविन्द केजरीवाल पर हमला , कहा- बहस के लिए समय और जगह बताएं
दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने अरविन्द केजरीवाल की चुनौती को स्वीकारते हुए पूछा है कि बहस के लिए समय और जगह बताएं केजरीवाल। आपको बताते जाए कि आज मुख्यमंत्री केजरीवाल ने आप पार्टी का घोषणा पत्र जारी करते हुए भाजपा के मुख्यमंत्री के उम्मीदवार को बहस की चुनौती दी थी।
केजरीवाल ने कहा कि अमित शाह कह रहे हैं कि लोगों को भाजपा को वोट देना चाहिए और वे चुनाव के बाद मुख्यमंत्री चुनेंगे। एक लोकतंत्र में जनता ही मुख्यमंत्री चुनती है। शाह मुख्यमंत्री नहीं चुन सकते।
केजरीवाल ने कहा कि वह चाहते हैं कि भाजपा अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का नाम घोषित करे, जिसके साथ वह बहस करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में बहस महत्वपूर्ण है।
केजरीवाल ने आगे कहा कि मैं भाजपा को इसके लिए बुधवार अपराह्न् एक बजे तक का समय देता हूं। उन्होंने कहा कि लोगों को पता होना चाहिए कि अगर भाजपा सत्ता में आती है तो मुख्यमंत्री कौन बनेगा। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा ने दिल्ली के लिए अशिक्षित मुख्यमंत्री नियुक्त कर दिया तो यह दिल्ली की जनता के साथ धोखा होगा।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।