होम मलेशिया में इमरान ख़ान ने कहा, भारत की धमकी का नुक़सान नहीं होने देंगे

समाचारखेल Alert Star Digital Team Feb 4, 2020 04:37 PM

मलेशिया में इमरान ख़ान ने कहा, भारत की धमकी का नुक़सान नहीं होने देंगे

मलेशिया में इमरान ख़ान ने कहा, भारत की धमकी का नुक़सान नहीं होने देंगे

मलेशिया में इमरान ख़ान ने कहा, भारत की धमकी का नुक़सान नहीं होने देंगे

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान मलेशिया के दो दिवसीय दौरे पर हैं.

मंगलवार को मलेशियाई पीएम महातिर मोहम्मद और इमरान ख़ान ने मुलाक़ात के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस प्रेस कॉन्फ़्रेंस में दोनों नेताओं ने आपसी सहयोग के बारे में बताया और पत्रकारों के सवालों का जवाब भी दिया.

एक पत्रकार ने इमरान ख़ान से पूछा कि क्या वो मलेशिया से पाम तेल की ख़रीदारी बढ़ाएंगे? इस सवाल के जवाब में इमरान ख़ान ने कहा, ''मलेशिया ने कश्मीर में पाकिस्तान का समर्थन किया तो भारत ने धमकी दी और पाम तेल की ख़रीदारी बंद कर दी. हम मलेशिया से पाम तेल का आयात बढ़ाएंगे ताकि मलेशिया को कम से कम नुक़सान हो.''

इमरान ख़ान ने भारत की धमकी की बात कही तो महातिर मोहम्मद मुस्कुराने लगे. पाकिस्तानी पीएम ने मलेशिया में आयोजित इस्लामिक समिट में नहीं आने को लेकर भी इस प्रेस कॉन्फ़्रेंस में सफ़ाई दी.

इमरान ख़ान 19 दिसंबर को कुआलालंपुर में आयोजित इस्लामिक समिट में सऊदी अरब के कहने पर नहीं गए थे. हालांकि इमरान ख़ान ने इस समिट में आने के लिए आमंत्रण स्वीकार कर लिया था.

मंगलवार की प्रेस कॉन्फ़्रेंस में इमरान ख़ान ने महातिर मोहम्मद के सामने कहा कि उन्हें इस समिट में नहीं आने का दुख है. पीएम ख़ान ने कहा, ''मलेशिया के साथ हमारे रिश्ते और मज़बूत हुए हैं. हम कई मुद्दों पर बात कर रहे हैं.''

प्रेस कॉन्फ़्रेंस में महातिर मोहम्मद ने कहा कि मलेशिया पाकिस्तान में ऑटोमोटिव प्लांट लगा रहा है और इसमें कारें बनेंगी. उन्होंने कहा कि इंजीनियरिंग बिज़नेस में भी मलेशिया पाकिस्तान में निवेश करेगा.

क्या पाकिस्तान मलेशिया से पाम तेल की ख़रीदारी बढ़ाएगा? इस सवाल के जवाब में पहले महातिर मोहम्मद ने कहा, ''हमने इसे लेकर आपस में बात की है. मुझे लगता है कि पाकिस्तान इस बात के लिए तैयार है कि वो पाम तेल की ख़रीदारी बढ़ाएगा.''

महातिर की टिप्पणी पर इमरान ख़ान ने कहा, ''बिल्कुल, हम मलेशिया से पाम तेल और ख़रीदेंगे. ख़ास करके तब और जब कश्मीर को लेकर मलेशिया ने समर्थन किया और पाम तेल के आयात को लेकर भारत ने धमकी दी. पाकिस्तान भारत से हो रही क्षतिपूर्ति का नुक़सान करेगा.'

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)