होम राज्यपाल धनखड़ और सीएम ममता में सुलह

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Feb 4, 2020 04:33 PM

राज्यपाल धनखड़ और सीएम ममता में सुलह

राज्यपाल धनखड़ और सीएम ममता में सुलह

राज्यपाल धनखड़ और सीएम ममता में सुलह

पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने राज्यपाल जगदीप धनखड़ की बृहस्पतिवार को होने वाली शांतिनिकेतन यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर उपलब्ध कराने का फैसला किया है।

बनर्जी के इस फैसले को राज्य सरकार और राज भवन के बीच सुलह के संकेत के रूप में देखा जा सकता है। राज्यपाल सचिवालय ने धनखड़ की यात्रा के लिए राज्य सरकार से एक हेलीकॉप्टर उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था और पहले के विपरीत इस बार प्रशासन ने इसकी स्वीकृति दे दी।

राजभवन के एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा, "एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शांतिनिकेतन जा रहे राज्यपाल की यात्रा के लिए हमने एक हेलीकॉप्टर मांगा था। राज्य सरकार ने इसकी स्वीकृति दे दी है।"

गौरतलब है कि धनखड़ ने कल ही राज्य के वित्त मंत्री अमित मित्रा और संसदीय कार्य मंत्री पार्थ चटर्जी के साथ बैठक कर सात फरवरी से शुरू हो रहे पश्चिम बंगाल के बजट सत्र पर चर्चा की थी। सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के महासचिव चटर्जी के साथ राज्यपाल की एक बैठक रविवार को भी हुई थी जो करीब डेढ़ घंटे चली थी।

तृणमूल कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि इस घटना से पता चलता है कि राज भवन और प्रदेश सरकार दोनों अपना रुख नरम कर रहे हैं। पिछले साल धनखड़ के शांतिनिकेतन, डोमकल और फरक्का जाने के लिए राज्यपाल सचिवालय ने प्रदेश सरकार से कई बार हेलीकॉप्टर देने का अनुरोध किया था लेकिन सरकार ने अनुरोध ठुकरा दिया था। जादवपुर विश्वविद्यालय में हुई घटना सहित कई मामलों को लेकर धनखड़ और प्रदेश सरकार के बीच तनातनी लगातार जारी 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)