होम सोना-चांदी के रेट में भारी गिरावट, जानें आज 10 ग्राम Gold की कीमत
सोना-चांदी के रेट में भारी गिरावट, जानें आज 10 ग्राम Gold की कीमत
डॉलर के मुकाबले रुपये की मजबूती की वजह से आज यानी मंगलवार 4 फरवरी को सोने के रेट में भारी कमी देखने को मिली। दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को 10 ग्राम सोने की कीमत 388 रुपया गिरकर 41,270 रुपये रही। एचडीएफसी सिक्यूरिटीज (HDFC Securities) के मुताबिक सिल्वर यानी चांदी की कीमतों में भी 346 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली में चांदी 47,080 रुपये किलो बिकी। चांदी इससे पहले सोमवार को 47,426 रुपये पर बंद हुई थी। वहीं सोना सोमवार को 41,658 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।बता दें सोमवार को सोना 41,658 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। दिल्ली में 24 कैरेट सोने की बात करें, तो इसमें भी मंगलवार को 388 रुपये की गिरावट देखने को मिली है। वहीं बुलियन मार्केट में भी सोने के रेट में भारी गिरावट देखने को मिली। गौरतलब है कि बुलियन सोना और चांदी है जिसे आधिकारिक तौर पर कम से कम 99.5 प्रतिशत शुद्ध माना जाता है और यह सिल्लियों या बार के रूप में होता है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।