होम देविंदर सिंह मामला: एनआईए ने शाेपियां में दूसरे दिन भी की छापेमारी
देविंदर सिंह मामला: एनआईए ने शाेपियां में दूसरे दिन भी की छापेमारी
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने जम्मू-कश्मीर के बर्खास्त पुलिस अधिकारी दविंदर सिंह के कथित तौर पर आतंकवादियों से संबंध के मामले में सोमवार को दूसरे दिन भी शोपियां में कई ठिकानों पर छापेमारी की।
दविंदर सिंह को गत माह हिजबुल मुजाहिद्दीन के दो आतंकवादियों के साथ गिरफ्तार किया गया था जिसने जम्मू-कश्मीर और केन्द्र की सुरक्षा एजेंसियों को हैरात में डाल दिया थ। इससे पहले शनिवार को एनआईए का एक 20 सदस्यीय दल दविंदर सिंह के खिलाफ और सबूत जुटाने करने के लिए यहां कश्मीर घाटी पहुुंचा था।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि एनआईए ने सोमवार सुबह शोपियां में कई ठिकानों पर छापेमारी की। टीम ने हिजबुल मुजाहिद्दीन (एचएम) के आतंकवादी के घर पर छापा मारा जिसकी पहचान पिंजौर निवासी उमर दोबी के रूप में हुयी है। इसके अलावा एक अन्य आतंकवादी फारूक अहमद और शोपियां में कुछ अन्य स्थानों पर भी छापे मारी की गयी। इसके अलावा दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में अवरिगुंड त्राल में पुलिस उपाधीक्षक सिंह के आवास में भी छापे मारे गये। रविवार को एनआईए ने शोपियां में पांच स्थानों पर छापे मारे।
सूत्रों ने बताया कि एनआईए के उप महानिरीक्षक रैंक के अधिकारी के नेतृत्व वाली टीम शनिवार को अनंतनाग गयी और पुलिस अधिकारियों के साथ एक बैठक की। इस समय एनआईए के अधिकारी दविंदर सिंह को रिमांड पर लेकर जम्मू में पूछताछ कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि एजेंसी इस मामले में आगे और भी छापे मारी कर सकती है।
तत्कालीन पुलिस उपाधीक्षक दविंदर सिंह को 11 जनवरी को तीन लोगों के साथ गिरफ्तार किया गया था। जिनमें हिजबुल मुजाहिद्दीन के कमांडर नवीद बाबू और रफी अहमद भी शामिल थे। उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने राज्य में कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। आराेपी दविंदर सिंह जम्मू-कश्मीर पुलिस की विमान अपहरण निरोधक शाखा में अधिकारी था और श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तैनात था।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।