होम सीतारमण का बजट भाषण: खाताधारकों के लिए इंश्योरेंस की लिमिट बढ़ी
सीतारमण का बजट भाषण: खाताधारकों के लिए इंश्योरेंस की लिमिट बढ़ी
बजट 2020: गर्वनेंस को लेकर बजट में ऐलान
वित्त मंत्री ने बजट भाषण में बताया है कि सरकार की प्राथमिकताएं- सेहत, वेल्थ क्रिएटर्स को सम्मान, कृषि का विकास, इज ऑफ लिविंग, राष्ट्रीय सुरक्षा है. इंडिया 2020 में G20 समिट की मेजबानी करेगा, इसके लिए सरकार ने 100 करोड़ का बजट तय किया है.
बजट 2020: बैंकों में भर्तियों के लिए सरकार का बजट में ऐलान
वित्त मंत्री ने बजट भाषण में बताया है कि बैंकों में नॉन गजेडेट भर्तियों में बड़े सुधार होंगे. अब एक ही पोस्ट के लिए मल्टीपल परीक्षा नहीं होगी. भर्ती के लिए नेशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी बनेगी. साथ ही ऑनलाइन कॉमन टेस्ट होगा और हर जिले में एक परीक्षा केंद्र होगा.
बजट 2020: कंपनी एक्ट में बदलाव करेगी सरकार
वित्त मंत्री ने कहा है कि बिजनेसमैन को लगना चाहिए कि कोई ज्यादती नहीं हो रही. इसके टैक्स पेयर चार्टर को कानून का हिस्सा बनाएंगे. टैक्स पेयर को हरैस नहीं किया जाएगा. सिविल नेचल वाले अपराधों को क्रिमिनल नहीं माना जाएगा. इसके लिए कंपनीज एक्ट में बदलाव करेंगे
बजट 2020: गर्वनेंस को लेकर बजट में ऐलान
वित्त मंत्री ने बजट भाषण में बताया है कि सरकार की प्राथमिकताएं- सेहत, वेल्थ क्रिएटर्स को सम्मान, कृषि का विकास, इज ऑफ लिविंग, राष्ट्रीय सुरक्षा है. सरकार का कहना है कि ये पांच बातें राष्ट्र के लिए जरूरी हैं.
बजट में मिनिस्ट्री ऑफ कल्चर- 3150 करोड़ का आवंटन
सरकार ने संस्कृति मंत्रालय के लिए कई बड़े ऐलान किए हैं. जिसे 4 आर्कियोलॉजिकल साइट्स को विकसित किया जाएगा. नए म्यूजियम बनाने का भी ऐलान किया गया है. सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 2500 करोड़ खर्च करेगी.
महिला और बाल कल्याण के मोर्चे पर सरकार का बजट में ऐलान
वित्त मंत्री ने बताया कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. हर लेवल पर बेटियों की भागीदारी, लड़कों से ज्यादा है. महिलाओं के पोषण और सेहत के लिए टास्क फोर्क का प्रस्ताव किया गया है. महिलाओं और बच्चों के पोषण आहार के लिए सरकार ने 35,300 करोड़ खर्च करने की योजना बनाई है.
बजट में एससी, पिछड़ा वर्ग कल्याण के लिए 85000 करोड़ खर्च किए जाएंगे. एसएसटी के लिए - 53700 करोड़ और बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए - 9500 करोड़ का ऐलान किया गया है.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।