होम PPP मॉडल पर नए अस्पताल बनाएगी सरकार, हर जिले में बनेंगे जनऔषधि केंद्र
PPP मॉडल पर नए अस्पताल बनाएगी सरकार, हर जिले में बनेंगे जनऔषधि केंद्र
बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 69 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया है. 2025 तक देश में टीबी को खत्म करने का लक्ष्य तय किया गया है.
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार (1 फरवरी) को अपना दूसरा बजट (Budget 2020) पेश किया. उन्होंने बजट भाषण में स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए सरकार के विजन और प्लान की विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने कहा कि सरकार आयुष्मान योजना का और विस्तार करेगी. इस योजना से दूसरे और तीसरे टियर के शहरों के अस्पतालों को जोड़ा जाएगा. वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि देश में 'टीबी हारेगा, देश जीतेगा' अभियान शुरू किया जाएगा.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने कहा कि फिट इंडिया मूवमेंट को बढ़ावा देने के लिए सरकार बड़े कदम उठा रही है. साथ ही आयुष्मान भारत योजना में अस्पतालों की संख्या को बढ़ाया जाएगा, ताकि T-2, T-3 शहरों में मदद पहुंचाई जाएगी. इसके लिए पीपीपी (PPP) मॉडल की मदद ली जाएगी, जिसमें दो फेज में अस्पतालों को जोड़ा जाएगा.
वित्त मंत्री ने बजट (Budget 2020 India) में स्वास्थ्य योजनाओं के लिए 69 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया है. ने कहा कि सरकार ने 2025 तक देश को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा है. इसके लिए देश में 'टीबी हारेगा, देश जीतेगा' अभियान शुरू किया जाएगा.
निर्मला सीतारमण ने कहा कि मेडिकल डिवाइस पर जो भी टैक्स मिलता है, उसका इस्तेमाल मेडिकल सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए किया जाएगा. प्रधानमंत्री जन औषधि योजना के तहत सेंटर की संख्या को बढ़ाया जाएगा. इसके लिए 2024 तक सभी जिलों में जनऔषधि केंद्र बनाए जाएंगे.
वित्त मंत्री ने स्वच्छ भारत मिशन के लिए 12,300 करोड़ के बजट का ऐलान किया. यह भी कहा कि केंद्र सरकार की ओर से चलाए जा रहे इंद्रधनुष मिशन का विस्तार किया जाएगा. इस योजना में 12 नई बीमारियों को शामिल किया जाएगा.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।