होम महिलाओं के लिए विवाह की बढ़ सकती है न्यूनतम उम्र, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किया इशारा

Alert Star Digital Team Feb 1, 2020 01:00 PM

महिलाओं के लिए विवाह की बढ़ सकती है न्यूनतम उम्र, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किया इशारा

महिलाओं के लिए विवाह की बढ़ सकती है न्यूनतम उम्र, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किया इशारा

महिलाओं के लिए विवाह की बढ़ सकती है न्यूनतम उम्र, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किया इशारा

 वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण आज सदन में देश का आम बजट पेश कर रही हैं। यह इस दशक का पहला आम बजट है और सरकार के अलावा नागरिकों के लिए भी काफी खास है। बजट भाषण के दौरान वित्‍त मंत्री ने देश की महिलाओं के लिए भी कई अहम बातें कही हैं जिनमें सबसे अहम था विवाह की न्‍यूनतम आयु को बढ़ाना।

लड़कियों के एडमिशन में इजाफा

वित्‍त मंत्री सीतारमण ने बजट भाषण में कहा कि देश में मातृ मृत्‍यु दर को कम करने के लिए महिलाओं के लिए विवाह की न्‍यूनतम आयु को बढ़ाया जा सकता है। वित्‍त मंत्री के मुताबिक टास्‍क फोर्स की तरफ से इस तरह का एक प्रस्‍ताव सरकार को दिया गया है। उन्‍होंने इसके अलावा देश की महिलाओं के बारे में कुछ और जानकारियां दीं। उन्‍होंने बताया कि स्‍मार्ट फोन की वजह से छह लाख आंगनवाड़ी कर्मियों ने 100 मिलियन घरों का पोषण स्‍तर बढ़ाया है। उन्‍होंने कहा कि साल 2020-2021 में पोषण पर आधारित कार्यक्रमों के लिए 35,600 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। उन्‍होंने कहा कि 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' ने भी असाधारण नतीजे सरकार को दिए हैं।उन्‍होंने सदन को बताया कि देश के प्राइमरी और सेकेंडरी स्‍कूलों में एडमिशन लेने वाली लड़कियों की संख्‍या में लड़कों की तुलना में सभी स्‍तर पर बढ़त देखी गई है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)