होम Budget 2020: वित्त मंत्री ने क्या-क्या कहा, अबतक की 10 बड़ी बातें

Alert Star Digital Team Feb 1, 2020 01:04 PM

Budget 2020: वित्त मंत्री ने क्या-क्या कहा, अबतक की 10 बड़ी बातें

Budget 2020: वित्त मंत्री ने क्या-क्या कहा, अबतक की 10 बड़ी बातें

Budget 2020: वित्त मंत्री ने क्या-क्या कहा, अबतक की 10 बड़ी बातें

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को सत्र 2020-2021 के लिए संसद में बजट पेश कर दिया है. बतौर वित्त मंत्री, निर्मला सीतारमण का ये दूसरा बजट है. कारोबारी, कंज्यूमर, युवा, निवेशक हर कोई बजट से उम्मीद लगाए हुए हैं. बजट भाषण में वित्त मंत्री ने क्या-क्या कहा?अबतक की 10 बड़ी बातें जानिए-

  1. केंद्र सरकार का ऋण घटकर अब 48.7 फीसदी पर आ गया है. इस बजट में तीन बिंदुओं पर फोकस किया जा रहा है- उम्मीदों का भारत, इकनॉमिक डेवलेपमेंट और केयरिंग समाज.
  2. इन्वेस्टमेंट क्लियरंस सेल का गठन किया जाएगा. इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री के लिए एक नई योजना चलाई जाएगी. हर जिले में एक्सपोर्ट हब बनाने के लिए योजना चलाई जाएगी. अगले पांच वर्ष में 100 लाख करोड़ रुपये का निवेश कराने का लक्ष्य है
  3. देश में इन्फ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने के लिए सरकार बड़ा निवेश करेगी. इसके तहत मॉर्डन रेलवे स्टेशन, हवाई अड्डे, बस स्टेशन और लॉजिस्टिक सेंटर्स बनाए जाएंगे. दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे, चेन्नई-बेंगलुरु एक्सप्रेस-वे को जल्द ही पूरा किया जाएगा
  4. साल 2009-14 के दौरान मुद्रास्फीति 10.5% के दायरे में थी. अब हम विश्व की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं
  5. भारत आज दुनिया में बढ़ती हुई अर्थव्यवस्थाओं की अगुवाई कर रहा है. 2014 से 2019 के बीच मोदी सरकार की नीतियों की वजह से 284 बिलियन डॉलर का FDI आया, जिसने कारोबार को बढ़ाया
  6. 27.1 करोड़ लोग गरीबी रेखा से नीचे आए, अप्रैल 2020 में GST का सरल वर्जन आएगा
  7. हमारी सरकार 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लिए प्रतिबद्ध है. कृषि को प्रतिस्पर्धात्मक बनाकर किसानों की उन्नति सुनिश्चित की जा सकती हैहमारी सरकार किसानों के लिए 16 सूत्रीय फॉर्मूले का ऐलान करती है, जिससे किसानों को फायदा पहुंचेगा. 20 लाख किसानों को प्रधानमंत्री किसान उर्जा सुरक्षा और उत्थान महाभियान के तहत सोलर पंप लगाने में सहायता दी जाएगी
  8. आयुष्मान भारत योजना में अस्पतालों की संख्या को बढ़ाया जाएगा, T-2, T-3 शहरों में मदद पहुंचाई जाएगी. केंद्र सरकार की ओर से चलाए जा रहे इंद्रधनुष मिशन का विस्तार किया जाएगा. टीबी के खिलाफ देश में 'टीबी हारेगा, देश जीतेगा' अभियान शुरू किया जाएगा. सरकार की ओर से देश को 2025 तक टीबी मुक्त करने की कोशिश है. स्वास्थ्य योजनाओं पर लगभग 70 हजार करोड़ रूपये खर्च किये जाएंगे
Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)