होम शाहीन बागः झुकी सरकार, बातचीत को तैयार

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Feb 1, 2020 11:41 AM

शाहीन बागः झुकी सरकार, बातचीत को तैयार

शाहीन बागः झुकी सरकार, बातचीत को तैयार

शाहीन बागः झुकी सरकार, बातचीत को तैयार

कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने एक ट्वीट करके यह जानकारी दी है कि शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों के साथ सरकार बातचीत करने के लिए तैयार है. सरकार उनके साथ बातचीत करके उनके मन के भ्रम और आशंकाओं को दूर करेगी. इसके साथ रविशंकर ने एक और बात कही। वह बोले कि ऐसा तब ही होगा जब शाहीन बाग के लोग भी बातचीत को तैयार होंगे.

बता दें, शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में 16 दिसंबर से लगातार धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है. यह धरना महिलाओं के नेतृत्व में चल रहा है. शाहीन बाग के धरने की तर्ज पर देश के अनेक राज्यों में भी धरने किए जा रहे हैं. इसमें सबसे खास यह है कि इस तरह के धरने महिलाओं के नेतृत्व में चल रहे हैं.

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा है कि हमने भी अपनी भूमिका ले ली है. अगर यहां के मुसलमानों के साथ अन्याय होता है तो मैं मुसलमानों के साथ खड़ा रहूंगा, क्योंकि सीएए कानून मुसलमानों के विरोध में नहीं है. रविशंकर प्रसाद जी हमारे वरिष्ठ नेता और मंत्री हैं, शाहीन बाग में कई दिनों से प्रदर्शन चल रहा है अगर उन्होंने इसके संबंध में कहा है कि हम बात करने के लिए तैयार हैं तो शाहीन बाग वालों को सरकार से बात करनी चाहिए.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)