होम लोकसभा में आम बजट पेश, किसानों की आय दोगुनी करना सरकार का लक्ष्य
लोकसभा में आम बजट पेश, किसानों की आय दोगुनी करना सरकार का लक्ष्य
बजट से पहले पेश हुए आर्थिक सर्वेक्षण में वित्त वर्ष 2020-21 में GDP ग्रोथ 6-6.5% रहने का अनुमान जताया गया है.
नई दिल्ली: वित्तीय वर्ष 2020-21 का आम बजट (Budget 2020) आज संसद में पेश किया जा रहा है. बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने कहा कि यह बजट देश की उम्मीदों को पूरा करने वाला है. उन्होंने कहा कि 2014 से 2019 के दौरान देश के आर्थिक सुधार हुए और देश के हालात बदले. वित्त मंत्री ने कहा, 'जीएसटी के जरिए देश में पहले से फैला टैक्स का जाल खत्म हुआ है और जीएसटी से देश में हर महीने 4 प्रतिशत की बचत हो रही है. देश में हर साल 60 लाख टैक्सपेयर्स जुड़ रहे हैं.'
1 फ़रवरी 2020, 11:18 बजे
- बजट भाषण में वित्त मंत्री ने बताया कि 1 अप्रैल 2020 से जीएसटी का नया फॉर्म आएगा. जिससे यह प्रक्रिया और आसान हो जाएगी.
- दो साल में 60 लाख नए टैक्सपेयर्स जुड़े हैं. 40 करोड़ इनकम टैक्स रिटर्न फाइल किए गए हैं.
- वित्त मंत्री ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है.
- जीएसटी से ट्रकों की आवाजाही 40 फीसदी बढ़ी है.
1 फ़रवरी 2020, 11:08 बजे
जनता ने विकास के लिए मोदी सरकार को फिर जिताया है. 2019 लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार को बहुमत मिला. वित्त मंत्री ने कहा कि यह बजट देश की उम्मीदों को पूरा करने वाला है.
1 फ़रवरी 2020, 11:06 बजे
वित्त मंत्री ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की अनुमति के बाद साल 2020-21 का बजट देश के सामने रखना शुरू किया. इस दौरान स्पीकर ने कहा कि नया दशक का नया पेश कर रही हैं निर्मला सीतारमण.
1 फ़रवरी 2020, 10:59 बजे
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का परिवार भी संसद भवन पहुंचा. वित्त मंत्री की बेटी परकला वांगमयी संसद भवन पहुंची.
1 फ़रवरी 2020, 10:53 बजे
संसद भवन में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में बजट 2020 को मंजूरी दे दी गई है. लोकसभा में 11 बजे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त वर्ष 2020-21 का बजट पेश करेंगी.
1 फ़रवरी 2020, 10:35 बजे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, प्रकाश जावडेकर और पीयूष गोयल भी कैबिनेट मीटिंग के लिए संसद भवन पहुंचे.
1 फ़रवरी 2020, 10:20 बजे
बजट पेश करने से पहले संसद भवन में कैबिनेट की मीटिंग होनी है. पीएम मोदी बैठक में भाग लेने के लिए संसद भवन पहुंच गए हैं.इस मीटिंग में भाग लेने के लिए सरकार के मंत्री पहुंच चुके हैं. इसके साथ ही बजट की कॉपियां भी कड़ी सुरक्षा के बीच संसद भवन पहुंच गई हैं. संसद भवन के अंदर जाने से पहले इन सभी कॉपियों की जांच की जा रही है.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।