होम संविधान ने देश के हर नागरिक को राजा बनाया है : मोहन भागवत
संविधान ने देश के हर नागरिक को राजा बनाया है : मोहन भागवत
गोरखपुर: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने सोमवार को कहा कि संविधान ने देश के हर नागरिक को राजा बनाया है। सरस्वती शिशु मंदिर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडारोहण के बाद उन्होंने कहा,"संविधान ने देश के हर नागरिक को राजा बनाया है। राजा के पास अधिकार हैं लेकिन अधिकारों के साथ सब अपने कर्तव्य और अनुशासन का भी पालन करें, तभी देश को स्वतंत्र कराने वाले क्रांतिकारियों के सपनों के अनुरूप भारत का निर्माण होगा।'
उन्होंने कहा कि तिरंगा झंडा का ऊपरी रंग भगवा बलिदान को दर्शाता है, जबकि सफेद रंग शुद्धता का प्रतीक है और हरा रंग समृद्धि का प्रतीक है। भागवत ने कहा कि हमारे देश में जब कोई भगवा रंग धारण करता है तो हम स्वत: उसका आदर करते हैं। भगवा रंग ज्ञान और प्रकाश का भी प्रतीक है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।