होम उत्तरी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह को परम विशिष्ट सेवा पदक

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jan 25, 2020 08:07 PM

उत्तरी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह को परम विशिष्ट सेवा पदक

उत्तरी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह को परम विशिष्ट सेवा पदक

उत्तरी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह को परम विशिष्ट सेवा पदक

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सरकार ने सशस्त्र बलों के 312 अधिकारियों एवं जवानों को वीरता एवं विशिष्ट सेवाओं के पदकों से अलंकृत किये जाने की घोषणा की जिनमें छह को शौर्य चक्र प्रदान किया जाएगा।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार उत्तरी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह समेत 19 अधिकारियों को परम विशिष्ट सेवा पदक के लिए चुना गया है। तीसरी कोर, 14 कोर, 15 कोर, 16 कोर के कंमाडरों को उत्तम युद्ध सेवा पदक के लिए चुना गया है। शौर्य चक्र पाने वाले छह अधिकारियों एवं जवानों में लेफ्टिनेंट कर्नल ज्योति लामा, मेजर के बिजेन्द्र सिंह, नायब सूबेदार नरेन्द्र सिंह, नायब सूबेदार सोमबीर, नायक नरेश कुमार और सिपाही कर्मदेव ओरांव शामिल है।

अति विशिष्ट सेवा पदक के लिए 32 अधिकारियों को चुना गया है। युद्ध सेवा पदक के लिए आठ को, वीरता के सेना पदक के लिए 111 को, विशिष्ट सेवा के सेना पदक के लिए 40 को, विशिष्ट सेना पदक के लिए 76 को चुना गया है। ऑपरेशन राइनो और ऑपरेशन रक्षक के लिए 16 अधिकारियों एवं जवानों के प्रदर्शन का विशेष उल्लेख किया गया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)