होम भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद जाएंगे शाहीन बाग

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jan 22, 2020 01:33 PM

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद जाएंगे शाहीन बाग

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद जाएंगे शाहीन बाग

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद जाएंगे शाहीन बाग

भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद को अदालत ने दिल्ली आने की अनुमति दे दी. इसके बाद बुधवार को आजाद ने घोषणा की कि वह शाहीन बाग जाएंगे. शाहीन बाग में पिछले एक महीने से ज्यादा समय से नागरिकता संशोधन कानून, एनआरसी और एनपीआर के खिलाफ 500 से ज्यादा महिलाएं धरने पर बैठी हुई हैं. आपको बता दें कि भीम आर्मी चीफ को मंगलवार को तीस हजारी कोर्ट ने दिल्ली आने की सशर्त अनुमति दी है.तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को अपने फैसले में कहा था कि वह चंद्रशेखर आजाद को दिल्ली में आने की सशर्त इजाजत देती है. आजाद की याचिका पर तीस हजारी कोर्ट ने यह आदेश दिया है. कोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि, हम नहीं चाहते कि आप वहां जाएं जहां पहले से कोई रैली हो रही हो. डेमोक्रेसी में चुनाव सबसे बड़ा पर्व होता है. कोर्ट ने ये भी कहा कि डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करने के लिए चुनाव फ्री एंड फेयर होना चाहिए. कोर्ट ने अपने फैसले में यह भी कहा था कि जिस तरीके से आज सोशल मीडिया है, इससे आप अपनी बात अपने प्रशंसकों तक पहुंचा सकते हैं. इसके लिए किसी फिजिकल प्रजेंस की जरूरत नहीं है.
अभी तक भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर को हर शनिवार को यूपी के सहारनपुर स्थित एसएचओ के सामने अपनी हाजिरी लगानी पड़ती थी. कोर्ट के निर्देश के मुताबिक सहारनपुर में अब भी चंद्रशेखर को इसी तरह हाजिरी लगानी पड़ेगी.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)