होम मारिब में मस्जिद पर मिसाइल हमला, 70 जवानों की मौत

Alert Star Digital Team Jan 19, 2020 08:38 PM

मारिब में मस्जिद पर मिसाइल हमला, 70 जवानों की मौत

मारिब में मस्जिद पर मिसाइल हमला, 70 जवानों की मौत

मारिब में मस्जिद पर मिसाइल हमला, 70 जवानों की मौत

दुबई.यमन के मारिब में एक मस्जिद पर हूती विद्रोहियों के एक मिसाइल इमले में सेना के कम से कम 70 जवानों की मौत हो गई. चिकित्सकीय एवं सैन्य सूत्रों ने यह जानकारी दी. हताहतों को मारिब शहर अस्पताल में लाया गया. अस्पताल के एक चिकित्सकीय सूत्र ने बताया कि शनिवार को हुए हमले में कम से कम 70 लोगों की मौत हो गई. यमन ने राष्ट्रपति अबेद्राब्बो मंसूर हादी ने इस "कायराना और आतंकवादी" हमले की निंदा की है.
इससे पहले बताया गया था कि यमन में एक सैन्य शिविर पर शिया विद्रोहियों के एक मिसाइल हमले में कम से कम 25 जवानों की मौत हो गई. यमन के अधिकारियों ने बताया कि मारिब में हुए मिसाइल हमले में कम से कम 25 बलों की मौत हो गई और करीब 10 अन्य लोग घायल हो गए. अधिकारियों ने मृतक संख्या बढ़ने की आशंका जताई थी. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर सऊदी समर्थित बल लगातार हमले कर रहे हैं जिसके बाद विद्रोहियों ने यह मिसाइल हमला किया.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)