होम आस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित ने लगाया शतक, तोड़ दिया सचिन और गांगुली का यह रिकॉर्ड
आस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित ने लगाया शतक, तोड़ दिया सचिन और गांगुली का यह रिकॉर्ड
भारतीय क्रिकेट टीम (India Cricket Team) के सलामी बल्लेबाज और हिटमैन (Hitman) कहे जाने वाले रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने आस्ट्रेलिया (Australia) के खिलाफ एक दिवसीय मैच में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है।रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (International Match) में 9000 रन पूरे कर लिए हैं। रविवार को ऑस्ट्रेलिया (Australia) के खिलाफ सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। वह सबसे कम पारियों में 9000 रन वनडे इंटरनेशनल बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों में दूसरे पायदान पर हैं। रोहित राजकोट में भी शानदार फॉर्म में नजर आ रहे थे और उन्होंने 42 रन बनाए थे। 9000 वनडे रन से वह सिर्फ चार रन ही पीछे रह गए थे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बात करें तो रोहित 9000 ODI रन पूरे करने वाले तीसरे सबसे तेज बल्लेबाज हैं। रोहित ने सौरभ गांगुली, सचिन तेंडुलकर और ब्रायन लारा को पीछे छोड़ दिया। रोहित ने अपनी 217वीं पारी में यह मुकाम हासिल किया। गांगुली ने 228, सचिन ने 235 और लारा ने 239 पारियों में 9000 ODI रन पूरे किए थे।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।