होम भारत में सभी के पूर्वज हिंदू, यह हिंदुओं का देश: मोहन भागवत
भारत में सभी के पूर्वज हिंदू, यह हिंदुओं का देश: मोहन भागवत
RSS चीफ मोहन भागवत ने कहा है कि भारत में सभी के पूर्वज हिंदू थे. उन्होंने कहा कि भारत हिंदुओं का देश है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार,मोहन भागवत ने कहा कि शांति के रास्ते पर हम तब चल सकेंगे जब हमारे पास ताकत होगी. उन्होंने कहा, जिन देशों को महाशक्ति कहा जाता है उन्होंने क्या किया, दूसरों की जमीन हड़कपते हैं, ये देश मानवाधिकार का उल्लंघन नहीं करते. लेकिन इनको कोई कुछ नहीं कहता है क्योंकि ये महाशक्तियां हैं।
मोहन भागवत ने कहा, संघ के कार्य को तब तक नहीं समझा जा सकता जब तक संघ को ठीक से समझ न लिया जाए।
उन्होंने कहा, 'हम चुनाव जीतने के लिए काम नहीं करते हैं बल्कि हम देश बनाने के लिए काम करते हैं. हम धन्यवाद की उम्मीद किए बिना भी अपना काम करते हैं.' भागवत ने कहा, 'हमें देश को बड़ा बनाना है, हम कुछ नहीं चाहिए, हमारी कभी लेने की इच्छा नहीं रही।'
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।