होम AAP ने जारी की सभी 70 सीटों पर उम्मीदवारों की सूची, केजरीवाल नयी दिल्ली से लड़ेंगे चुनाव
AAP ने जारी की सभी 70 सीटों पर उम्मीदवारों की सूची, केजरीवाल नयी दिल्ली से लड़ेंगे चुनाव
आम आदमी पार्टी ने अगले महीने होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की सूची मंगलवार को घोषित कर दी. आप की राजनीतिक मामलों की समिति ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नयी दिल्ली विधानसभा सीट से जबकि उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पटपड़गंज सीट से चुनाव लड़ेंगे.
तिमारपुर से दिलीप पांडे, कालकाजी से आतिशी को आम आदमी पार्टी ने टिकट दिया. मंत्री गोपाल राय को बाबरपुर, सत्येंद्र जैन को शकुर बस्ती, इमरान हुसैन को बल्लीमरान, राजेंद्र पाल गौतम को सीमापुरी, रामनिवास गोयल को शाहदरा और राघव चड्ढा को राजेंद्र नगर से टिकट मिला है.दिल्ली में आठ फरवरी को वोट डाले जाएंगे. मतगणना 11 फरवरी को होगी.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।