होम आखिरी बोडो मिलिटेंट ग्रुप ने किया सरेंडर, म्यांमार से वापस लौटा

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Jan 14, 2020 01:41 PM

आखिरी बोडो मिलिटेंट ग्रुप ने किया सरेंडर, म्यांमार से वापस लौटा

आखिरी बोडो मिलिटेंट ग्रुप ने किया सरेंडर, म्यांमार से वापस लौटा

आखिरी बोडो मिलिटेंट ग्रुप ने किया सरेंडर, म्यांमार से वापस लौटा

असम के आखिरी बो़डो मिलिटेंट संगठन नेशनल डेमोक्रैटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड के सदस्यों ने म्यांमार बेस छोड़ भारत के सामने भारत-म्यांमार बॉर्डर पर शनिवार को आत्मसमर्पण कर दिया है। जिसके बाद इस संगठन को गुवाहटी ले जाया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक करीब 50 सशस्त्र काडरों ने चेयरमैन बी. सौरईग्वरा के नेतृत्व में हथियारों के साथ आत्मसमर्पण किया। दरअसल यह बोडोलैंड टेरिटोरियल कांउसिल के मुख्य प्रशासक हगरमा महिलरी की पहल और भारत-म्यांमार की संयुक्त कोशिशों से मुमकिन हो पाया है।यह संगठन पहले परेश बरूआ के उल्फा के साथ काम करता था। सौरईग्वरा और उसके परिवार को गांव तामू से लाया गया है। दूसरे ग्रुप ने अपने महासचिव बी.आर. फरेंगा के साथ लॉन्गवा गांव में आत्मसमर्पण किया है। द टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक बोडो लिबरेशन टाइगर्स का नेतृत्व करने वाले महिलरी ने कहा कि बोडो समूहों को मुख्यधारा में लाने की जिम्मेदारी उन्होंने ली है और वह संविधान के शेड्यूल 6 के तहत बोडो ऑटोनॉमस काउंसिल एरिया से मिलिटेंट्स को बाहर करेंगे। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकारों के सभी संगठनों को केंद्र की शांतिवार्ता के लिए भी अपील किया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)