होम हरिद्वार: मकर संक्रांति स्नान जारी, चप्पे चप्पे पर पुलिस
हरिद्वार: मकर संक्रांति स्नान जारी, चप्पे चप्पे पर पुलिस
तीर्थनगरी हरिद्वार में आज मकर संक्रांति स्नान चल रहा है। राज्य और राज्य से बाहर के लोग हरिद्वार में पावन स्नान के लिए पहुंचे हैं। आज हरिद्वार में सुबह कोहरा छाया रहा, लेकिन फिर भी गंगा घाटों पर भक्तों की भीड़ उमड़ी।
इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था के चाक चौबंद इंतजाम किए गए हैं। हरिद्वार पुलिस ने स्नान पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए मेला क्षेत्र को सात जोन एवं 15 सेक्टरों में बांटा है। सोमवार की शाम से ही मेला क्षेत्र में चप्पे चप्पे पर पुलिस फोर्स की तैनाती भी कर दी गई। मेले की व्यवस्था की कमान एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय को सौंपी गई है। सोमवार को उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र की कमल दास की कुटिया कैंपस में एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस ने मेला ड्यूटी को लेकर पुलिस फोर्स को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसएसपी ने कहा कि मकर संक्रांति स्नान पर्व का विशेष महत्व होता है।
इस पर्व पर कई प्रदेशों के श्रद्धालु यहां गंगा स्नान के लिए पहुंचते हैं, इसलिए हर श्रद्धालु से विनम्रता से पेश आने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पुलिसकर्मी को अपनी ड्यूटी एवं ड्यूटी प्वाइंट के बारे में पूरी तरह से जानकारी होनी चाहिए। यही नहीं कोई भी पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान मोबाइल का इस्तेमाल बेवजह नहीं करेगा।
मेले के दौरान किसी भी तरह की अफवाह न फैलने दी जाए। एसएसपी ने कहा कि आमजन को पुलिसकर्मी से बेहद उपेक्षा होती है, इसलिए कोई ऐसा कार्य न करें जिससे पुलिस की छवि खराब हो। कहा कि हाईवे या शहर के मुख्य मार्ग पर चौपहिया वाहन पार्क न होने पाए। इस दौरान एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय, एसपी देहात एसके सिंह, सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह समेत जिले के राजपत्रित अधिकारी, एसओ इंस्पेक्टर मौजूद रहे।
इतनी फोर्स तैनात सात सीओ, 13 निरीक्षक/थानाध्यक्ष, 57 एसआई, 19 महिला एसआई, 22 हेड कांस्टेबल, 2865 कांस्टेबल, चार कंपनी पीएसी/आईआरबी, घुड़सवार पुलिस बल की चार टीम, बम निरोधक दस्ते की तीन टीम, जल पुलिस की चार टीम, दो एसआई एलआईयू, दो टीएसआई, चार हेडकांस्टेबल यातायात, 25 कांस्टेबल की नियुक्ति मेला क्षेत्र में की गई है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।