होम पोम्पिओ ने कहा- इराकी नेता निजी तौर पर चाहते हैं अमेरिकी सेना की मौजूदगी

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Jan 14, 2020 01:44 PM

पोम्पिओ ने कहा- इराकी नेता निजी तौर पर चाहते हैं अमेरिकी सेना की मौजूदगी

पोम्पिओ ने कहा- इराकी नेता निजी तौर पर चाहते हैं अमेरिकी सेना की मौजूदगी

पोम्पिओ ने कहा- इराकी नेता निजी तौर पर चाहते हैं अमेरिकी सेना की मौजूदगी

अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने सोमवार को कहा कि इराकी नेताओं ने उन्हें निजी तौर पर बताया है कि वे अमेरिकी सेना की मौजूदगी का समर्थन करते हैं। बगदाद हवाईअड्डे पर अमेरिकी हवाई हमले में ईरान के एक शीर्ष जनरल के मारे जाने के बाद इराक की संसद ने गत सप्ताह विदेशी सेनाओं के आमंत्रण को रद्द करने के लिए वोट दिया।

हालांकि पोम्पिओ ने कहा कि उन्होंने इराक के करीब 50 नेताओं के साथ बातचीत में अलग ही बात सुनी। पोम्पिओ ने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के एक फोरम में एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘वे सार्वजनिक रूप से ऐसा नहीं करेंगे लेकिन निजी तौर पर वे सभी इस बात का स्वागत करते हैं कि अमेरिका अब भी आतंकवाद के खिलाफ अपना अभियान चलाए हुए है।’’विदेश मंत्री ने कहा कि अमेरिकी बल यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि इस्लामिक स्टेट के चरमपंथी फिर न उभरे और इराकियों को संप्रभुता तथा आजादी हासिल करने का अवसर मिले जो ज्यादातर इराकी चाहते हैं। पोम्पिओ ने कहा कि उन्होंने शिया बहुल नेताओं समेत इराक में सभी पृष्ठभूमियों के नेताओं से बात की थी जिनके ईरान से धार्मिक संबंध हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)